Categories: Uncategorized

गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर चमकी हिमाचल SDRF, 41 मिनट में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HP SDRF) की टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए गाजियाबाद स्थित राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 8वीं बटालियन परिसर में 9 से 11 मार्च 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय CSSR प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल की टीम ने लगातार दूसरे वर्ष इस प्रतियोगिता को जीतकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

टीम ने 27 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आई कुल 30 टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।

इस प्रक्रिया में टीम ने अपना ही पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और मात्र 41 मिनट के रिकॉर्ड समय में प्रतियोगिता पूर्ण की, जो उनकी दक्षता, तैयारी और संचालनात्मक उत्कृष्टता को दर्शाता है।

प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उत्तर प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल दूसरे स्थान पर तथा आंध्र प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल तीसरे स्थान पर रही।

एसएसपी SDRF अर्जित सेन ठाकुर, आईपीएस को यह ट्रॉफी गोविंद मोहन, केंद्रीय गृह सचिव द्वारा पियूष आनंद, महानिदेशक, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की उपस्थिति में प्रदान की गई, जिससे हिमाचल प्रदेश राज्य को गौरव और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त हुई।

इस ऐतिहासिक लगातार दूसरी राष्ट्रीय जीत के साथ हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल ने स्वयं को देश की सबसे सक्षम और उत्कृष्ट राज्य आपदा मोचन बलों में से एक के रूप में स्थापित कर लिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए स्नेह पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थी, विद्यालय में खुशी की लहर

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…

6 hours ago

मोहटली में बाइक के सामने आया कुत्ता, अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा सवार, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47…

10 hours ago

हिमाचल में अनोखी शादी! न लग्न निकला, न पुरोहित बुलाया… संविधान को साक्षी मानकर रचाया विवाह

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के शिलाई में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल,…

13 hours ago

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

2 days ago