कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),
कुल्लू 14 अप्रैल संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर जी की जयंती को भारतीय जनता पार्टी कुल्लू ने बड़े धूम धाम से मनाया। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अमित सूद ने कार्यक्रम में अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अंबेडकर जी केवल संविधान निर्माता ही नहीं थे अपितु वे आधुनिक भारत के सच्चे निर्माता थे और उनके बताए पद चिन्हों पर चलकर ही सशक्त राष्ट्र का निमार्ण सम्भव है। उन्होंने कहा कि उनके जैसे महान व्यक्तित्व को कांग्रेस पार्टी कभी भी सम्मान नहीं दे पाई और हमेशा ही उन्हें दबाने के प्रयास कांग्रेस नेताओं द्धारा किए गए। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब उनकी क्षमता को देख कर कांग्रेस पार्टी के नेता उन्हें चुनावों में हराने के हर संभव प्रयास करने लगे थे जो दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कहा कि ओर कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता अपने आप को ही भारत रत्न देने में व्यस्त रहे और उन्होंने असल भारत रत्न को भुला दिया परंतु भारतीय जनता पार्टी ने ही अंबेडकर जी को भारत रत्न दिलवा कर सच्चा सम्मान दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान निर्माता अंबेडकर जी के जीवन से जुड़े हर स्थान को पंच तीर्थ के रूप में स्थापित किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बार बार संविधान का राग अलापने में लगी रहती है परंतु वहीं उस पार्टी ने संविधान का निमार्ण कर्ता को कभी ना सम्मान दिया और ना ही कभी अपना माना और लगातार उनके बनाए संविधान को कमजोर करने के कार्य किए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सरवन , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दानवेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भीम सेन, जिला सचिव नैना शर्मा, अनूसूचित जाती मोर्चा महामंत्री देवेंद्र सिंह, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बिमला ठाकुर, महामंत्री बिंदिया सूद, आई टी सयोंजक अनुपमा कंबोज, मंडल महामंत्री प्रयाग कात्यायन, यशपाल ठाकुर, उपाध्यक्ष दिनेश किशोर, पूर्व पार्षद अरुण कंबोज और अन्य गण्य मान्य लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…