Categories: Uncategorized

शिमला पुलिस ने एक और ‘सौदागर’ को किया सलाखों के पीछे

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना में पुलिस थाना रामपुर ने PIT NDPS Act के तहत एक आदतन नशा तस्कर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

पुलिस थाना रामपुर, जिला शिमला द्वारा PIT NDPS अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए सतपाल पुत्र श्री भद्रू राम, निवासी गांव कैशल, डाकघर लगौटी, तहसील आनी, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश, उम्र 38 वर्ष, वर्तमान पता VPO नीरथ, तहसील रामपुर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई अमल में लाकर उसे तीन महीने के लिए जेल भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी सतपाल पूर्व में भी मादक पदार्थों से संबंधित मामलों में संलिप्त पाया गया है तथा उसे निम्नलिखित मामलों में तीन बार गिरफ्तार किया जा चुका है—

1.  पुलिस थाना रामपुर, जिला शिमला में पंजीकृत एफआईआर संख्या 20/2023 दिनांक 08.02.2023 अंतर्गत धारा 21, 29 स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985, जिसमें उससे लगभग 6.50 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया था।

2.  पुलिस थाना ननखरी, जिला शिमला में पंजीकृत एफआईआर संख्या 32/2024 दिनांक 30.07.2024 अंतर्गत धारा 21, 25, 29 स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985, जिसमें उससे लगभग 8 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया था।

3.  पुलिस थाना रामपुर, जिला शिमला में पंजीकृत एफआईआर संख्या 71/2025 दिनांक 27.07.2025 अंतर्गत धारा 21 स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985, जिसमें उससे लगभग 2 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया था।

उपरोक्त मामलों में आरोपी की बार-बार संलिप्तता को ध्यान में रखते हुए तथा नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से उसके विरुद्ध PIT NDPS अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई राज्य सरकार के आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नशा तस्करी पर कठोर अंकुश लगाने की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

शिमला पुलिस द्वारा पिछले 43 दिनों में 30 आदतन संगठित चिट्ठा नशा तस्करों को डिटेंशन आदेश के आधार पर हिरासत में लेकर 3 माह के लिए जेल भेजा जा चुका है।

जिला पुलिस शिमला द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago