मुख्य समाचार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत रूपी का दौरा किया

सुरजीत नेगी/किन्नौर,
रूपी सम्पर्क सड़क पर 3 करोड़ 48 लाख रुपये की राशि से निर्मित 02 बेली ब्रिज का लोकार्पण किया
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के निचार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत रूपी की सम्पर्क सड़क पर 3 करोड़ 48 लाख रुपये की राशि से निर्मित 02 बेली ब्रिज का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने 01 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मझगांव से गुरगुरी सम्पर्क सड़क का शिलान्यास किया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपी का शिलान्यास किया।

राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश सहित जनजातीय जिलों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में जमीनी स्तर पर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि सड़क जनजातीय क्षेत्रों की भाग्य रेखा कहलाती है तथा जिला किन्नौर के हर गांव को सम्पर्क सड़कों व मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर का समग्र विकास सुनिश्चित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं तथा शीघ्र ही जिला किन्नौर को हर प्रकार की मूलभूत सुविधाओं सहित आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण किया जाएगा।

बागवानी मंत्री ने कहा कि जनजातीय जिलों के भूमिहीन लोगों को भूमि उपलब्ध करवाने की दिशा में वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत जमीन उपलब्ध करवाई जा रही है तथा इसे जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए जहां अधिकारियों को वन अधिकार अधिनियम-2006 की बारीकियों से अवगत करवाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है वहीं लोगों को भी पंचायत स्तर पर इस अधिनियम का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वन अधिकार अधिनियम-2006 कांग्रेस सरकार की देन है तथा कांग्रेस सरकार सदैव निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के कल्याण के प्रति तत्पर है।

राजस्व मंत्री ने बताया कि कांग्रेस पार्टी सदैव वंचित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दिशा में संवेदनशीलता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009, सूचना का अधिकार अधिनियम-2005, मिड-डे मील योजना व नो-तोड़ अधिनियम-1968 जैसे ऐतिहासिक निर्णय कांग्रेस सरकार की देन है।

इसके उपरान्त कैबिनेट मंत्री ने ग्रीन वैली रूपी में आयोजित अठ्ारोह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा कहा कि इस प्रकार के समारोह जिला किन्नौर की समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं तथा इनके संरक्षण के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा सभी उचित मांगों का त्वरित निपटान किया।

इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, किनफैड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निचार बीर सिंह नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्पा प्रीतम नेगी, सचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल तारा मोयान, खण्ड विकास अधिकारी कल्पा प्यारे लाल नेगी, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग आनंद शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत टाशी नेगी, अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, प्रधान रूपी ग्राम पंचायत रामेश्वर नेगी, पंचायत समिति सदस्य मंगला देवी, जिला कृषि अधिकारी राजेश धीमान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कवि राज नेगी, उपनिदेशक बागवानी डॉ. भूपेंद्र नेगी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago