किन्नौर जिला के आई.टी.बी.पी मैदान रिकांग पिओ में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, लेंगे भव्य मार्च पास्ट की सलामी
किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),
वर्तमान प्रदेश सरकार में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी जनजातीय जिला किन्नौर के आई.टी.बी.पी मैदान रिकांग पिओ में 15 अप्रैल, 2025 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, लेंगे भव्य मार्च पास्ट की सलामी।
यह जानकारी उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने देते हुए बताया कि हिमाचल दिवस के अवसर पर किन्नौर जिला के आई.टी.बी.पी मैदान रिकांग पिओ में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें पुलिस, गृह-रक्षा (पुलिस व महिला टुकड़ी), गृह-रक्षा बैंड के अलावा एन.सी.सी, एन.एस.एस व स्काउट एण्ड गाईड की टुकड़ी मार्च-पास्ट में भाग लंेगी। इस दौरान किन्नौर जिला की समृद्ध संस्कृति को सांस्कृतिक दलों व विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगा-रग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जिला की प्रबुद्ध जनता से जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के समारोह अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का आग्रह किया।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…