मुख्य समाचार

छोटे गांव से निकली बड़ी सोच : चाड़ना के युवा लेखक तुषार की पहली पुस्तक “The Blueprint of Thought” प्रकाशित

नौहराधार (हेमंत चौहान, संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की नौहराधार तहसील के छोटे से गांव चाड़ना से ताल्लुक रखने वाले युवा लेखक तुषार ने अपनी पहली पुस्तक “The Blueprint of Thought” के माध्यम से युवाओं को आत्मचिंतन और स्पष्ट सोच की दिशा में एक नई प्रेरणा दी है। यह पुस्तक 11 अप्रैल को Amazon Kindle पर ई-बुक फॉर्मेट में प्रकाशित हुई है और भारत में ₹299 तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर $3.99 में उपलब्ध है।

सिविल इंजीनियरिंग के छात्र तुषार ने इस पुस्तक में आज के युवाओं की मानसिक उलझनों, आत्म-संदेह और जीवन में स्पष्ट दिशा की तलाश को संबोधित करते हुए एक मार्गदर्शक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है। उनकी लेखनी यह दर्शाती है कि सोच की शक्ति से जीवन की दिशा को बदला जा सकता है।

तुषार का बचपन चाड़ना गांव में बीता, जहां सीमित संसाधनों के बावजूद उनके विचारों की उड़ान ने उन्हें लेखन की ओर प्रेरित किया। उन्होंने अपनी बारहवीं तक की शिक्षा गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चाड़ना से मार्च 2024 में पूरी की। स्कूल की प्रधानाचार्या अनुराधा चौहान के अनुसार तुषार एक मेधावी, अनुशासित और आत्ममंथन में रुचि रखने वाले छात्र रहे हैं।

पुस्तक में तुषार ने सरल भाषा और प्रभावशाली उदाहरणों के माध्यम से यह बताया है कि हमारी सोच ही हमारे आत्मविश्वास, व्यवहार और निर्णयों को आकार देती है। वे मानते हैं कि आज के युवाओं को न केवल करियर में मार्गदर्शन की आवश्यकता है, बल्कि मानसिक स्पष्टता और आत्मनिर्भर सोच की भी उतनी ही जरूरत है।

तुषार की यह रचना इस बात का प्रमाण है कि चाड़ना जैसे छोटे गांवों से भी बड़ी सोच निकल सकती है और डिजिटल मंचों पर अपनी पहचान बना सकती है। यह पुस्तक न केवल युवाओं के लिए, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए उपयोगी है जो जीवन में उद्देश्यपूर्ण और संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ना चाहता है। तुषार का स्पष्ट संदेश है— “अगर सोच मजबूत हो, तो रास्ते खुद-ब-खुद बनते हैं। विचार ही भविष्य की नींव होते हैं।” उनकी यह सोच निश्चित रूप से युवाओं को एक नई दिशा प्रदान करेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago