मुख्य समाचार

आपदा प्रबंधन जागरूकता शिविर आयोजित

सुरजीत नेगी/किन्नौर,
जिलाधीश किन्नौर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डा अमित कुमार शर्मा ने आज यहां बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर में सामुदायिक व पंचायत स्तर पर स्थानीय लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए अप्रैल 7 से अप्रैल 19 तक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत रोघी व पांगी ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय आपदा दल ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया और आपातकालीन स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों पर जानकारी दी तथा घायल अवस्था में सीपीआर व stretcher की बारीकियां से अवगत करवाया गया।
डॉ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील श्रेणी में आता है तथा जिला प्रशासन समय-समय पर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अभियान चलाए जाते हैं ताकि बहुमूल्य जान माल की क्षति को कम किया जा सके। उन्होंने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि वे इन आपदा प्रबंधन जागरूकता शिविरों में आपातकालीन स्थिति में प्रभावित विद्युत परियोजना क्षेत्र में बचने के गुर सीखें व इस मुहिम में जिला प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर एनडीआरफ के इंस्पेक्टर नीरज भारती व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के रजनीश कुमार उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago