सुरजीत नेगी/किन्नौर,
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) रिकांगपिओ व सांगला क्षेत्र की बैठक ली। कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों से ग्रीन टैक्स वसूलने पर गहनता से विचार विमर्श किया गया।इसके अतिरिक्त उन्होंने साडा क्षेत्र में कचरा प्रबंधन तथा सफाई ठेकेदारों को उचित भुगतान करने पर चर्चा की गई ताकि सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
जगत सिंह नेगी ने रिकांगपिओ में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव, पार्किंग व्यवस्था, पार्किंग निषेध क्षेत्र, पोवारी स्थित ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र, सार्वजनिक शौचालय निर्माण, पर्यटन नगरी सांगला में यातायात व्यवस्था तथा जल एवं मल निकासी पर विस्तृत चर्चा की और विभिन्न विभागों विशेषकर जल शक्ति, लोक निर्माण एवं वन विभाग को बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया ताकि क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों को गति मिल सके तथा अधोसंरचना निर्माण के दौरान विभागों में अति व्यापी की समस्या उत्पन्न न हो। इससे पूर्व जिलाधीश किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी प्रदान की।
बैठक में उप मंडल अधिकारी कल्पा डॉक्टर शशांक गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कवि राज नेगी, जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, अधिवक्ता प्रताप नेगी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश सेन व आनंद शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अभिषेक शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत टाशी नेगी, पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…