राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
रा.व.मा. विद्यालय चाम्बीधार ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के छात्र गौरव, पुत्र अमित कुमार, ने राष्ट्रीय माध्यमिक मैरिट छात्रवृत्ति (NMMS) योजना में अपनी जगह सुरक्षित की है। यह छात्रवृत्ति भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को माध्यमिक स्तर पर शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत, गौरव को कक्षा 10+2 तक वार्षिक ₹12,000 की छात्रवृत्ति मिलेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य और सभी अध्यापकों ने गौरव को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल गौरव के लिए, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…