Uncategorized

बडू साहिब में 12-13 अप्रैल को दो दिवसीय किसान मेला का आयोजन

बडू साहिब (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

इटरनल विश्वविद्यालय, बडू साहिब द्वारा आगामी 12 व 13 अप्रैल 2025 को परिसर में दो दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा।इस आयोजन में क्षेत्रीय किसान, कृषि वैज्ञानिक, विकास अधिकारी, आमजन के साथ-साथ Syngenta और Biostadt India जैसी अग्रणी एग्रीकल्चर कंपनियां भी भाग लेंगी।

इस मेले का उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, पौध सामग्री एवं उत्पादन विपणन से जुड़ी जानकारियों से लाभान्वित करना है। विश्वविद्यालय द्वारा विकसित अत्याधुनिक तकनीकों का सीधा प्रदर्शन इस मेले की विशेषता होगा।मेले के प्रमुख आकर्षण:विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीनतम कृषि तकनीकों का प्रदर्शन, उच्च गुणवत्ता वाले बीजों और पौध सामग्री का विपणन, विश्वविद्यालय के प्रायोगिक खेतों का भ्रमण, कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री, किसान उपज प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तर सत्र, विजेता किसानों को सम्मानित कर प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा |

इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विकास विभागों के वरिष्ठ कृषि अधिकारी एवं एग्रीकल्चर कंपनियों के विशेषज्ञ किसानों के साथ संवाद स्थापित करेंगे तथा उन्हें कृषि से संबंधित नवीनतम योजनाओं और तकनीकों की जानकारी प्रदान करेंगे। इटरनल विश्वविद्यालय ने सभी किसानों एवं कृषि क्षेत्र के हितधारकों से अनुरोध किया है कि वे इस अवसर पर पधारकर इस जानकारीपूर्ण एवं लाभकारी मेले में सहभागी बनें और कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों से सीधे जुड़ें।

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

14 hours ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

20 hours ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

2 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

2 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

2 days ago