मुख्य समाचार

राजस्व मंत्री ने ली साडा क्षेत्र की बैठक

सुरजीत नेगी/किन्नौर,
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) रिकांगपिओ व सांगला क्षेत्र की बैठक ली। कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों से ग्रीन टैक्स वसूलने पर गहनता से विचार विमर्श किया गया।इसके अतिरिक्त उन्होंने साडा क्षेत्र में कचरा प्रबंधन तथा सफाई ठेकेदारों को उचित भुगतान करने पर चर्चा की गई ताकि सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।

जगत सिंह नेगी ने रिकांगपिओ में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव, पार्किंग व्यवस्था, पार्किंग निषेध क्षेत्र, पोवारी स्थित ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र, सार्वजनिक शौचालय निर्माण, पर्यटन नगरी सांगला में यातायात व्यवस्था तथा जल एवं मल निकासी पर विस्तृत चर्चा की और विभिन्न विभागों विशेषकर जल शक्ति, लोक निर्माण एवं वन विभाग को बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया ताकि क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों को गति मिल सके तथा अधोसंरचना निर्माण के दौरान विभागों में अति व्यापी की समस्या उत्पन्न न हो। इससे पूर्व जिलाधीश किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी प्रदान की।

बैठक में उप मंडल अधिकारी कल्पा डॉक्टर शशांक गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कवि राज नेगी, जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, अधिवक्ता प्रताप नेगी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश सेन व आनंद शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अभिषेक शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत टाशी नेगी, पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में एक करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब का युवक और सिरमौर की युवती गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

16 hours ago

द्राबिल विद्यालय में वार्षिक परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित, व्यवस्थाएं संतोषजनक, उड़न दस्ते ने किया निरीक्षण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…

17 hours ago

दाड़लाघाट में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1.980 किलो चरस व कार से 935 ग्राम अफीम बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…

19 hours ago

चिट्टे के ओवरडोज से युवको की संदिग्ध मौत, शव के पास मिली सिरिंज

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…

21 hours ago

मोहाली से सिरमौर का युवक गिरफ्तार, हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस…

24 hours ago

नाहन के कांशीवाला में गश्त के दौरान पुलिस ने नशा करते युवक को दबोचा, सिरिंज और बोतल बरामद

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।  इसी…

2 days ago