Categories: Uncategorized

शिमला में एक करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब का युवक और सिरमौर की युवती गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यू शिमला क्षेत्र से करीब एक करोड़ रुपये कीमत की प्रतिबंधित ड्रग एलएसडी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के एक युवक और जिला सिरमौर की एक युवती को गिरफ्तार किया है।एएसपी अभिषेक ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11.57 ग्राम एलएसडी (लिसेर्जिक एसिड डायथाइलैमाइड) बरामद की है। यह एक प्रतिबंधित मादक पदार्थ है और इसके कारोबार या सेवन पर कड़ी सजा का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत इस अपराध में 20 साल तक की सजा हो सकती है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।पुलिस के अनुसार लिसेर्जिक एसिड डायथाइलैमाइड यानी एलएसडी एक सिंथेटिक मादक पदार्थ है, जिसका नशा बेहद खतरनाक माना जाता है। इस ड्रग का कोई रंग, खुशबू या स्वाद नहीं होता, लेकिन इसका प्रभाव बहुत तेज और लंबे समय तक रहता है। बताया जाता है कि इसे लेने के 15 से 20 मिनट के भीतर ही नशा शुरू हो जाता है।विशेषज्ञों के अनुसार एलएसडी के सेवन से धड़कनें तेज होना, ब्लड प्रेशर बढ़ना, नींद और भूख खत्म होना, घबराहट जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। गंभीर मामलों में हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। यह ड्रग आमतौर पर लिक्विड, पाउडर और ब्लॉट्स के रूप में मिलती है।शिमला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago