Categories: Uncategorized

द्राबिल विद्यालय में वार्षिक परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित, व्यवस्थाएं संतोषजनक, उड़न दस्ते ने किया निरीक्षण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम आज शिक्षा खंड रोनहाट के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्राबिल में पहुंची।  जहाँ टीम ने वार्षिक परीक्षाओं के अंतर्गत बुधवार को पाया कि  कक्षा दसवीं की गणित विषय की परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा केंद्र पर कुल 48 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और परीक्षा संचालन पूरी तरह से नियमों के अनुसार किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि केंद्र में निगरानी के लिए कैमरों की उचित व्यवस्था की गई थी। निरीक्षण के दौरान कैमरों के डिस्प्ले तथा उनकी स्टोरेज प्रणाली का भी परीक्षण किया गया, जो सही स्थिति में पाई गई।मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा के नेतृत्व में गठित उड़न दस्ता सुबह ठीक 10:30 बजे विद्यालय पहुंचा और दोपहर 1:00 बजे तक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करता रहा। उड़न दस्ते ने पूरे परीक्षा संचालन का अवलोकन किया और सभी व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। उड़न दस्ते में श्री हिमांशु भारद्वाज तथा श्री वीरेंद्र परमार शामिल थे। उनके निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र में अनुशासन और पारदर्शिता के साथ परीक्षा का संचालन होता पाया गया। अंततः परीक्षा केंद्र पर कक्षा दसवीं की गणित की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago