मुख्य समाचार

राजगढ़ पोस्ट ऑफिस से नेरी रतोली तक 57 लाख रुपये से चमकेगी सड़क

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

राजगढ़ पोस्ट ऑफिस से नेरी रतोली तक करीब चार किलो मीटर तक की सड़क 57 लाख रुपये से चमकेगी | लोक निर्माण विभाग के आधिशासी अभियंता पवन गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया की राजगढ़ पोस्ट ऑफिस से नेरी रतोली तक चार किलो मीटर तक की सड़क के लिय टेंडर हो चुका है ओर सड़क पर टायरिंग का काम शुरू हो चुका है| गर्ग ने बताया की राजगढ़ बेसाखी मेले से पहले सड़क पर टायरिंग का काम पूरा कर दिया जायगा |गोरतलब हो की उपमंडल राजगढ़ के तहत राजगढ़ सोलन मिनस मार्ग की खस्ता हालत लंबे समय से दयनीय स्थिति से गुजर रही थी | राजगढ़ से पबीयना तक तो इस सड़क की स्तिथि इतनी बुरी थी की वाहनों को आने जाने मे खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी |लेकिन काफी लंबे समय के बाद वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क पर टायरिंग कार्य की शुरुआत होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। लंबे समय से खराब हालत और जगह-जगह गड्डों से परेशान स्थानीय लोगों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क पर टायरिंग का कार्य शुरू दिया है। लोगों को उम्मीद है कि आगामी 13 अप्रैल से शुरू होने वाले जिला स्तरीय शिरगुल देवता मेले से पहले यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। राजगढ़ नगर पंचयात की चेयरमेन ज्योति साहनी ओर वाइस चेयरमेन कपिल ठाकुर ने यहा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की वह इस सड़क की समस्या को लेकर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह से शिमला मे मिले थे ओर उन्होंने उपरोक्त सकड़ निर्माण के लिय जल्दी की बजट देने की बात की थी ओर साथ ही मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया था की इसके इलवा नेरी रतोली से पबीयना तक सड़क के लिय ओर भी बजट दिया जायगा | स्थानीय नेताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं विवेक शर्मा,राजकुमार ठाकुर , राजेंद्र ठाकुर, दिनेश आर्य, अजय चौहान, दीपक धीर, आशा प्रकाश, विक्रम जेलदार, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहनी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम ठाकुर,अमन साहनी , रामानंद ठाकुर, रामकिशन, सुधीर ठाकुर, अमन ठाकुर आदि ने प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया और इस कार्य को एक सकारात्मक कदम बताया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago