मुख्य समाचार

राजगढ़ मेले में नेहरु मैदान का हुआ सौन्द्रियकरण

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

इस वर्ष के शिरगुल देवता बैसाखी मेले राजगढ़ के लिए नेहरु मैदान ख़ास रंग में नजर आयेगा | नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योती साहनी सीढियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस्तेमाल होने वाले वेटिंग रूम की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है | मैदान की सीढियों को रंगबिरंगा करने से जहाँ मैदान की शोभा बढ़ गयी है वहीं कलाकारों को तैयार होने के लिए ग्रीन रूम में भी सुविधाए मिलेगी | ग्रीन रूम में टाईले और पेनलिंग का कार्य कर इसे सुज्जित किया जा रहा है | चेयरपर्सन साहनी ने बताया कि बैसाखी मेले का मुख्य आयोजन स्थल नेहरू मैदान स्टेडियम होगा, जहाँ पर सुधार और सौंदर्यीकरण का कार्य तेज़ी से चल रहा है। नगर पंचायत द्वारा स्टेडियम की टूटी हुई सीढ़ियों की मरम्मत की जा रही है ताकि दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही पूरे स्टेडियम की दीवारों और अन्य हिस्सों में रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है जिससे मेले के दौरान वातावरण आकर्षक और स्वच्छ दिखाई दे। उन्होंने यह भी बताया कि कलाकारों की सुविधा के लिए स्टेडियम में बने वेटिंग रूम की भी मरम्मत करवाई जा रही है। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मेले में भाग लेने वाले कलाकारों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े | ज्योति साहनी ने जिला उपायुक्त सुमित खिमटा का नगर पंचायत राजगढ़ के लिए विशेष बजट स्वीकृत करने के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि इससे नगर में विकास कार्यों और विशेष आयोजनों को गति मिलेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago