पुलिस ने फिर धरे बाहरी राज्य से आए चिट्टे के सौदागर, 54.420 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ कोटखाई पुलिस ने तीन को धरा

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

पुलिस लगातार चिट्टे व्यापारियों के खिलाफ कारवाही कर रही है | ऐसा ही एक मामला कोटखाई में सामने आया जहां चिट्टे के साथ तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है! जानकारी देते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि थाना कोटखाई एचसी सोहन लाल प्रभारी थाना कोटखाई जिला शिमला हिमाचल प्रदेश की सूचना पर थाना कोटखाई में धारा 21, 29 एनडीएंडपीएस एक्ट के तहत दिनांक 08/04/2025 को एक मामला दर्ज किया गया है। बयान के अनुसार, दिनांक 8-4-2025 को एचसी सोहन, एसएचओ कोटखाई अंकुश ठाकुर की देखरेख में स्टाफ के साथ गुम्मा बाजार में मौजूद थे, तभी गुप्त सूचना मिली कि एक वाहन नंबर पीबी01ई-9829 सफेद रंग की अर्टिगा शिमला से कोटखाई की ओर आ रही है। इस सूचना पर एचसी सोहन लाल नंबर 141 स्टाफ स्वतंत्र गवाहों के साथ हुल्ली ब्रिज पर पहुंचे और हुल्ली ब्रिज पर नाकाबंदी की। जानकारी के अनुसार उपरोक्त गाड़ी नंबर छैला की तरफ से आई, जिस पर एचसी सोहन लाल ने उक्त गाड़ी को रुकने का इशारा किया, जिस पर उपरोक्त गाड़ी नंबर पीबी01ई-9829 सफेद रंग की अर्टिगा सड़क के बाईं तरफ रुकी। गाड़ी के अंदर टैक्सी चालक सहित तीन पुरुष तथा गोद में छोटे बच्चे वाली एक महिला बैठी हुई मिली। उपरोक्त वाहन की चेकिंग करने पर कब्जे से 54.420 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई 1)अभिषेक मेहरा पुत्र चंदन सिंह मेहरा निवासी ग्राम दुर्गा एम्पायर कॉलोनी छतरपुर उधम सिंह नगर जिला रुद्रपुर उत्तराखंड उम्र 19 वर्ष 2)रॉबिन सिंह पुत्र जयवीर सिंह ग्राम शिवपुरी डा. मीरापुर तहसील जानसठ जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष 3)शबाना उर्फ ​​माही पत्नी रोबिन सिंह ग्राम शिवपुरी डा. मीरापुर तहसील जानसठ जिला मुजफ्फरनगर उप्र उम्र 23 वर्ष मामला पीएस कोटखाई में दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

11 hours ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

17 hours ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

2 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

2 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

2 days ago