मुख्य समाचार

बागवानी के लिए 64 करोड़ 90 लाख रुपए का एक्शन प्लान स्वीकृति

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

जिला शिमला में मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए  64 करोड़ 90 लाख रुपए के एक्शन प्लान को स्वीकृति प्रदान की गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप  की अध्यक्षता में आज यहाँ आयोजित एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत गठित जिला मिशन समिति की  बैठक में प्लान को मंजूरी दी गई। उपायुक्त ने कहा कि जिला शिमला में मुख्यतः बागवानी की जाती है और यहां पर लोगों की आजीविका का मुख्य साधन भी बागवानी है। ऐसे में उद्यान विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ बागवानों को सीधे तौर पर मिलना चाहिए। सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए विभाग सक्रियता से कार्य करें ताकि बागवानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि विभाग शोध और प्रशिक्षण पर अधिक कार्य करें।  तकनीक के दौर में शोध से बेहतर फसल की प्राप्ति हो सकती है। उपायुक्त ने कहा कि विभाग लंबित योजनाओं को इस वित्तीय वर्ष में पूरा करें। सभी खंडों में एक समान कार्य प्रणाली को विकसित किया जाए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि किसी खंड विशेष में ही योजनाओं को लागू किया जाए। इस बैठक में  उद्यान विभाग के आला अधिकारी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago