Uncategorized

राजगढ़ क्षेत्र से DSP विक्रम चौहान को DGP डिस्क अवार्ड से किया गया सम्मानित

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

राजगढ़ क्षेत्र के लिए आज एक खुशी और सम्मान का क्षण है, क्योंकि DSP विक्रम चौहान को DGP डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है। डीएसपी विक्रम चौहान मूलत हाब्बन से संबंध रखते है। इस अवसर पर उनके माता-पिता, शकुंतला चौहान और जय प्रकाश चौहान, ने उन्हें हार्दिक बधाइयाँ दी हैं। विक्रम चौहान, पझौता आंदोलन के संचालक और प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी वैद्य सूरत सिंह के पोते हैं, जो ईमानदारी और कर्तव्य परायणता की एक मिसाल बने हुए हैं। स्थानीय लोगों को विक्रम चौहान से पूरी उम्मीद है कि वे भविष्य में और भी उपलब्धियों को संजोने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। DSP विक्रम चौहान वर्तमान में शिमला सिटी में कार्यरत हैं और उन्हें उनके कुशल कार्य और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जाना जाता है। इस सम्मान ने न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की सराहना की है, बल्कि राजगढ़ क्षेत्र के लोगों के लिए भी गर्व का विषय बना है।

Himachal Darpan

Recent Posts

झाकड़ी परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों और परिजनों ने किया योगाभ्यास

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

18 hours ago

लापरवाही पर गिरी गाज: न्यू शिमला थाना के SHO हटाए गए, पुलिस विभाग ने दिया सख्त संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही के मामलों पर सख्त रुख…

18 hours ago

रामपुर परियोजना h में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

20 hours ago

शराब के नशे में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

ब्यूरो रिपोर्ट सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र…

20 hours ago

कोरम पूरा न होने से टला नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव, 24 को होगी अगली बैठक

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: नगर परिषद के अध्यक्ष / उपाध्यक्ष के…

21 hours ago

सरकाघाट में एचआरटीसी बस सड़क से पलटी, चालक-परिचालक समेत एक यात्री घायल, बड़ा हादसा टला

मंडी (नितेश सेनी , संवाददाता ), मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल…

22 hours ago