राजनीति

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

भाजपा ने राजगढ़ और पच्छाद मंडलों का संयुक्त विशेष एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन राधा कृष्ण मंदिर राजगढ़ में भव्य रूप से आयोजित किया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सिद्धार्थ ने की। इस अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन महामंत्री अक्षय भरमौरी, विधायक रीना कश्यप, मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा और मंडल महामंत्री अरुण चौहान समेत पार्टी के सैकड़ों वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्टी छोड़कर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। नए सम्मिलित सदस्य, विधायक रीना कश्यप की कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने की बात कही। भाजपा के मीडिया प्रभारी विवेक प्लाहा ने बताया कि सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने की प्रतिज्ञा की। इस सम्मेलन ने भाजपा संगठन के लिए नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं की स्थिति और मजबूत हुई |

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

22 hours ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

22 hours ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

1 day ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

2 days ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

2 days ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

2 days ago