Uncategorized

कुलदीप पठानियां ने की प्रोटोकॉल मानदण्डों के उल्लंघन और अवमाननापूर्ण व्यवहार समिति की बैठक की अध्यक्षता।

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

25 मार्च, 2025 को अपराह्न 3:30 बजे विधान सभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में प्रोटोकॉल मानदण्डों के उल्लंघन और अवमाननापूर्ण व्यवहार समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां द्वारा की गई। इस बैठक में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हुए जबकि समिति सदस्य एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान, समिति सदस्य एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, सदस्य सर्वश्री अनिल शर्मा, भवानी सिंह पठानियां, संजय रत्न, केवल सिंह पठानियां तथा त्रिलोक जम्वाल भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में समय – समय पर विधायकों के प्रोटोकॉल सम्बन्धी सदन में उठाए जाने वाले विषयों पर गहन चर्चा की गई तदोपरान्त उसे समिति द्वारा सरकार की संस्तुती के लिए भेजा जाएगा। बैठक उपरान्त इलैक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि  यह समिति की आन्तरिक बैठक थी जिसका खुलासा नहीं किया जा सकता अलबत्ता समिति ने विधायकों के राज्य तथा राज्य के बाहर प्रोटोकॉल सम्बन्धी आने वाली समस्याओं पर गहन चर्चा की तथा इसे सरकार की संस्तुती के लिए भेजा जाएगा। सरकार इस पर क्या निर्णय लेती है या उस पर क्या राय रखती है आने के बाद उस पर बाद में निर्णय लिया जाएगा। सत्र को बढाने सम्बन्धी पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए पठानियां ने कहा कि अभी तक सरकार या विपक्ष की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नशा तस्करी में फंसे चार पुलिसकर्मी बर्खास्त, डीजीपी का कड़ा वार—वर्दी में छिपे गुनहगारों पर गिरी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक…

17 hours ago

थाना की छत से कूदने की कोशिश, फिसलकर घायल हुई नेपाली मूल की महिला

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस थाना परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच…

19 hours ago

नाहन में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल खुली: अजय सोलंकी के औचक निरीक्षण में BMO ऑफिस खाली, 10 कर्मचारियों को नोटिस

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में सरकारी तंत्र की गंभीर लापरवाही सामने…

24 hours ago

तीन दिन से लापता युवक का शव नाले से बरामद, क्षेत्र में सनसनी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला मुख्यालय नाहन के समीप शंभूवाला क्षेत्र में उस समय सनसनी…

1 day ago

हिमाचल में मौसम साफ, फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: हिमाचल प्रदेश में लगातार तीन दिनों तक हुई भारी बारिश और बर्फबारी…

1 day ago

बाबा बालकनाथ मंदिर में दर्दनाक हादसा: दर्शन को आए श्रद्धालु की संदिग्ध मौत, सीढ़ियों पर गिरकर तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट। दियोटसिद्ध (हमीरपुर): हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालकनाथ मंदिर में शनिवार…

1 day ago