Uncategorized

किन्नौर जिला की 20 ग्रामीण महिलाएं बागवानी अध्ययन भ्रमण के तहत हरियाणा राज्य के लिए रवाना

किन्नौर (ब्यूरो रिपोर्ट),

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज बागवानी अध्ययन मिशन के तहत जनजातीय जिला किन्नौर के पूह, कल्पा व निचार विकास खण्ड की 20 ग्रामीण महिलाओं को हरियाणा राज्य में बागवानी भ्रमण के लिए ले जा रहे वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने बताया कि जिला किन्नौर की ग्रामीण महिलाएं हरियाणा राज्य में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान का दौरा करेंगी तथा वहां पर डेयरी की आधुनिक तकनीकों पर जानकारी प्राप्त करेंगी ताकि जिला किन्नौर में दूध उत्पादान में बढ़ौतरी दर्ज हो सके। इसके अतिरिक्त बागवानी भ्रमण में अनुसंधान केंद्र घरोण्डा में ट्रॉपिकल फल उत्पादन पर जानकारी हासिल करेंगे व हरियाणा राज्य में प्रगतिशील किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती सहित पशुधन पर ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त करेंगे ताकि जिला में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल मिल सके। इस अवसर पर उपनिदेशक उद्यान डॉ. भूपेंद्र सिंह नेगी, बागवानी विशेषज्ञ डॉ. शमशेर नेगी, डॉ. अजित नेगी सहित उद्यान विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago