Uncategorized

27 मार्च को शिमला हल्ला बोल, भाजपा खुलेगी सुक्खू सरकार के काले कारनामों की पोल- मेला राम शर्मा

राजगढ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने हिमाचल प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर खेल करार दिया है । यहां मीडिया से बातचीत में मेला राम शर्मा ने बताया कि गत ढाई वर्षों के दौरान पूरे प्रदेश में इस सरकार ने विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया और इसके विपरीत भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में खोले गए विकास के अनेक संस्थान बंद कर दिए उन्होंने कहा सुक्खू सरकार ने लगातार आर्थिक तंगी का रोना रोते हुए 2 साल का कार्यकाल निकाल दिया । उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में समाज का हर वर्ग सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण हताश और निराश हो गया है और आम जनता का सरकार से पूरी तरह भरोसा उठ किया है। उन्होंने कहा इस सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास प्रक्रिया को पूरी तरह ठप्प करके प्रदेश को लगभग दो दशक पीछे धकेल दिया है और सरकार के दिवालियापन के कारण समाज का हर वर्ग परेशान हो गया है। उन्होंने कहा कि इस इस भृष्ट सरकार की दमनकारी नीतियों का पिटारा 27 मार्च को भारतीय जनता पार्टी शिमला में आयोजित किया जा रहे विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान खुलेगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने सत्ता हथियाने के लिए 10 झूठी गारंटरयां दी परंतु एक भी गारंटी अभी तक पूरी नहीं हुई जिस कारण महिलाएं, युवा, किसान बागवान और कर्मचारी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह 27 तारीख को शिमला में हो रहे धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में शिमला कूच करें ताकि इस दमनकारी सरकार के खिलाफ आयोजित किया जा रहे इस हल्लाबोल कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

नशा तस्करी में फंसे चार पुलिसकर्मी बर्खास्त, डीजीपी का कड़ा वार—वर्दी में छिपे गुनहगारों पर गिरी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक…

13 hours ago

थाना की छत से कूदने की कोशिश, फिसलकर घायल हुई नेपाली मूल की महिला

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस थाना परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच…

15 hours ago

नाहन में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल खुली: अजय सोलंकी के औचक निरीक्षण में BMO ऑफिस खाली, 10 कर्मचारियों को नोटिस

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में सरकारी तंत्र की गंभीर लापरवाही सामने…

20 hours ago

तीन दिन से लापता युवक का शव नाले से बरामद, क्षेत्र में सनसनी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला मुख्यालय नाहन के समीप शंभूवाला क्षेत्र में उस समय सनसनी…

20 hours ago

हिमाचल में मौसम साफ, फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: हिमाचल प्रदेश में लगातार तीन दिनों तक हुई भारी बारिश और बर्फबारी…

21 hours ago

बाबा बालकनाथ मंदिर में दर्दनाक हादसा: दर्शन को आए श्रद्धालु की संदिग्ध मौत, सीढ़ियों पर गिरकर तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट। दियोटसिद्ध (हमीरपुर): हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालकनाथ मंदिर में शनिवार…

21 hours ago