Uncategorized

ए पी एम सी शिमला किनौर के अंतर्गत किसानों तथा बागवानों को शिविरों के माध्यम से किया जा रहा है जागरूक

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

  • इसी कड़ी में 25 मार्च को शिमला के पड़गेहर तथा भट्टाकुफर में यहां आस पास के किसानों तथा बागवानों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें किसानों तथा बागवानों को जागरूक किया जाएगा । ए पी एम सी शिमला तथा किन्नौर के किसानों के लिए इन दिनों जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तरह के शिविर रोहडू, कोटखाई तथा जुब्बल, नारकंडा आदि स्थानों में भी पिछले दिनों आयोजित किए गए थे। इन शिविरों के माध्यम से किसानों तथा बागवानों को सेब को यूनिवर्शल कार्टन में सही तरीके से पैक करने, सेब तथा सब्जियों की ग्रेडिंग , बागवानों के साथ धोखाधड़ी न हो इसके लिए e nam के माध्यम से कारोबार को सुनिश्चित करना तथा कोई भी आढ़ती या लदानी सीधे खेतों से यदि सेब की खरीदारी करता है तो उसका रजिस्ट्रेशन ए पी एम सी में हुआ है या नहीं उसकी कॉपी जांचने के उपरांत ही सेब का विक्रय किया जाए इसके बारे में किसानों को जागरूक किया जा रहा है । बहुत से आढ़ती तथा लदानी बिना पंजीकरण के सीधे खेतों से सेब की खरीदारी करते है जो की ए पी एम सी एक्ट का सीधा सीधा उल्लंघन है और किसानों के साथ हो रही धोखाधड़ी का मुख्य कारण है । इन जागरूकता शिविरों के माध्यम से किसानों को e nam के माध्यम से ऑनलाइन सेब तथा सब्जियों का कारोबार करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है । e nam के माध्यम किसानों को 24 घंटे के अंदर अंदर सारी पेमेंट किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाती है! और धोखाधड़ी की गुंजाइश भी शून्य हो जाती है। इन जागरूकता शिविरों में APMC शिमला किनौर के अध्यक्ष देवानंद वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे ।
Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago