मुख्य समाचार

जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय समिति किन्नौर की बैठक आयोजित

सुरजीत नेगी/किन्नौर,
जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय समिति किन्नौर की त्रैमासिक बैठक का आयोजन आज यहां उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उपायुक्त ने उपस्थित सरकारी तथा निजी बैंको के अधिकारियों को जिला के निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए तथा उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ प्रदान करने को कहा।

उन्होंने बैकों के अधिकारियों को फसल बीमा योजना एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए रिवोल्वविंग फंड एवं आसान ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा ताकि वे आत्मनिर्भरता की और अग्रसर हो सकें एवं सशक्त बन सकें। उन्होंने सूक्षम, लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए दी जा रही ऋण सुविधा का ब्यौरा लिया तथा समीक्षा कर इस योजना के समग्र प्रचार-प्रसार पर बल दिया ताकि जिला के युवा इस योजना का लाभ उठा सकें और अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सके।

इसके अतिरिक्त उन्होंने बैंकों को एनपीए कम करने को कहा तथा कृषकों एवं पशुपालकों को ऋण उपलब्ध करवाने पर बल दिया ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिल सके और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि संभव हो सके। जिला अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक रोहित सांगवान ने बैठक का संचालन किया तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इससे पूर्व भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में वित्तीय साक्षरता के संदर्भ में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ऑनलाईन भुगतान व साइबर ठगी के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र गुरू लाल नेगी, भारतीय रिजर्व बैंक के राहुल जोशी, नाबार्ड के चंद्रेश कुमार सहित सरकारी एवं निजी बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

9 hours ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

12 hours ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

13 hours ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

1 day ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

2 days ago

चप्पल निकालने के दौरान बरसाती नाले में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, NDRF ने बरामद किया शव

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक दर्दनाक…

3 days ago