मुख्य समाचार

जिंदल संजीवनी अस्पताल शोल्टू में तीन दिवसीय हेल्थ कैंप का सफल आयोजन

सुरजीत नेगी/ किन्नौर,

शोल्टू, 12 मार्च 2025 – जे0 एस0 डब्लू0 फाउंडेशन द्वारा, जिला स्वास्थ्य विभाग, और अभ्युदय वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से जिंदल संजीवनी अस्पताल, शोल्टू में तीन दिवसीय मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया गया । 10 मार्च से 12 मार्च 2025 तक चले इस शिविर में AIIMS बिलासपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं, जिससे सैकड़ों मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएँ प्राप्त हुई। स्वास्थ्य शिविर में कुल 1336 मरीजों ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और उपचार प्राप्त किया। विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निम्नलिखित चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गयी ।

ऑर्थोपेडिक्स (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ) – 455 मरीज
मेडिसिन (सामान्य रोग विशेषज्ञ) – 250 मरीज
ईएनटी (कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ) – 313 मरीज
ऑन्कोलॉजी (कैंसर रोग विशेषज्ञ) – 90 मरीज
फिजियोथेरेपी – 229 मरीज
प्रयोगशाला परीक्षण – 3222
एक्स-रे – 238
ई0सी0जी0 (ECG) – 98

इस शिविर का समापन JSW हाइड्रो एनर्जी लिमिटेड परियोजना प्रमुख कौशिक मौलिक द्वारा किया गया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि JSW फाउंडेशन समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए आगे भी इसी तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहेगा, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ सुलभ हो सकें। यह स्वास्थ्य शिविर उन लोगों के लिए वरदान साबित हुआ, जिन्हें अब तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएँ सुलभ नहीं थीं। समय पर बीमारी की पहचान और उपचार की सुविधा मिलने से सैकड़ों लोगों को राहत मिली। ऐसे आयोजनों से स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता और गुणवत्ता में सुधार होगा तथा स्थानीय समुदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। JSW फाउंडेशन, जिला स्वास्थ्य विभाग और अभ्युदय वेलफेयर सोसाइटी ने इस सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से समुदाय की सेवा करने की प्रतिबद्धता जताई।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

2 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

20 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

23 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago