Uncategorized

JSW फाउंडेशन द्वारा जिंदल संजीवनी अस्पताल, शोल्टू में तीन दिवसीय मल्टी-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

शोल्टू,

JSW फाउंडेशन द्वारा जिला स्वास्थ्य विभाग एवं अभ्युदया एनजीओ के सहयोग से जिंदल संजीवनी अस्पताल, शोल्टू में तीन दिवसीय मल्टी-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 10 मार्च से 12 मार्च 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एम्स बिलासपुर के वरिष्ठ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। शिविर में मेडिसिन, ईएनटी, ऑन्कोलॉजी, हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक) और फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ मौजूद हैं, जो मरीजों को परामर्श और उपचार प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही, मुफ्त दवाइयां एवं आवश्यक सामान्य स्वास्थ्य जांच की भी सुविधा दी जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल रहा है। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन परियोजना प्रमुख श्री कौशिक मौलिक ने किया। उद्घाटन समारोह में CSR टीम, विभिन्न विभागों के प्रमुख, अभ्युदय एनजीओ के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं और जरूरी चिकित्सा सुविधाएं बिल्कुल निःशुल्क उपलब्ध करा रहा है। JSW फाउंडेशन की यह पहल स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है और समुदाय के कल्याण के प्रति उनकी समर्पित सोच को प्रतिबिंबित करती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

14 hours ago

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

14 hours ago

राफ्टिंग केंद्र पिरड़ी में प्रशिक्षुओं का स्किल टेस्ट, स्विमिंग-कयाकिंग व रेस्क्यू का कराया अभ्यास

कुल्लू (आशा डोगरा ), अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में…

14 hours ago

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुल्लू (आशा डोगरा ), राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन उत्साह और…

14 hours ago

सेऊबाग में शुरू हुआ ऐतिहासिक जबाड़ी मेला, पुराने परंपरा निभाने वाले सदस्य होंगे सम्मानित

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू। देवभूमि कुल्लू के सेऊबाग में माता दशमी वारदा और ब्रिंडु महाराज…

15 hours ago

नाहन में फैमिली कोर्ट के बाहर मारपीट, युवक पर गाली-गलौच और धमकी देने का आरोप

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), पुलिस थाना में मारपीट और जान से मारने की…

16 hours ago