मुख्य समाचार

बरठीं में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन‌

झंडूता (जीवन),

झंडूता उपमंडल के बरठीं क्षेत्र के सरगल में प्री प्राइमरी पाठशालाओं की 93 स्कूलों की माताओं को समग्र शिक्षा अभियान जिला बिलासपुर खण्ड स्त्रोत एवं समन्वयक शिक्षा खण्ड झण्डूता के सौजन्य से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें झण्डूता के खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल शर्मा व प्री प्राइमरी जिला समन्वयक अतुल रार्मा ने माताओं के साथ चर्चा की। इस कार्यशाला में जिला भर की 1768 माताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इन माताओं के साथ विभिन्न स्तरों पर चर्चा की जाएगी। इसमें शारीरिक, मानसिक ,बौद्धिक आदि विषयों पर माताओं को विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

इस कार्यक्रम में प्री प्राइमरी जिला समन्वयक अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि प्री प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला भर में किया जा रहा है। प्रथम सत्र में पांच खण्डों में कार्यशाला पूर्ण करवाई जा रही है।इस कार्यशाला में जिला की 1768 माताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इन माताओं के साथ विभिन्न स्तरों पर चर्चा की जाएगी। इसमें शारीरिक, मानसिक ,बौद्धिक आदि विषयों पर उनसे विस्तृत जानकारी ली जाएगी। इस कार्यशाला के लिए हमारे साथ राज्य स्तर पर कुछ रिसोर्स पर्सन तैयार हुए हैं। जिसमें 10 व्यक्ति जिला बिलासपुर के है। इसमें हमारी डाइट से संजय शामा , रोशन लाल , महेंद्र, राजेंद्र, सुरजीत, ममता यह हमारी कार्यशाला में हमारा सहयोग कर रहे हैं। इस कार्यशाला में खण्ड स्तर पर जितनी भी हमारी पाठशालाए है। वहां से प्रत्येक पाठशाला से 4 माताओं को बुलाया जा रहा है। विभिन्न स्तरों पर इन कार्यशालाओ को पूर्ण करवा रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

52 minutes ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

56 minutes ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

3 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

3 hours ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

4 hours ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

4 hours ago