सुरजीत नेगी/ रामपुर बुशहर,
खण्ड विकास कार्यालय रामपुर के सभागार में पंचायत समिति रामपुर की विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष पंचायत समिति रामपुर रूपेश्वर सिहं ने की ।
बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 की मनरेगा कार्य योजना के लिए रामपुर विकास खण्ड़ में 7246 स्कीमों के लिए 76 करोड 27 लाख रू0 के कार्यो का अनुमोदन किया गया । बैठक में पंचायत समिति कार्य योजना 2025-26 के लिए विभिन्न गा्रम पंचायतों के 59 लाख के शेल्फों का भी अनुमोदन किया गया । मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंचायत समिति एवं खण्ड विकास अधिकारी रामपुर राजेन्द्र नेगी ने इस अवसर पर जानकारी दी कि वर्ष 2025-26 के लिए मनरेगा व पंचायत समिति कार्य योजना 2025-26 के लिए कार्यो का अनुमोदन करने के लिए यह विशेष बैठक का आयोजन किया गया ताकि वर्ष 2025-26 के लिए विकास कार्यो में बजट समय पर उपलब्ध हो । बैठक में रामपुर पंचायत समिति के सदस्यों ने भाग लिया ।
ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…
संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…
ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…