मुख्य समाचार

तरांडा पंचायत के ननस्पो गांव में जागरूकता शिविर आयोजित

किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

किन्नौर जिला के निचार खंड के अंतर्गत तरांडा पंचायत के ननस्पो गांव में कृषि विभाग द्वारा एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग से आए एटीएम गुलशन, उल्लास शर्मा एवं कृषि सखी पवन रेखा ने किसानों को प्राकृतिक खेती से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि मौजूदा दौर में प्राकृतिक खेती क्यों आवश्यक है। इससे क्या फायदे हैं । इस शिविर में एटीएम गुलशन ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपना कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने की सलाह दी उन्होंने कहा रसायनों से युक्त खेती करने से जहां लागत अधिक आती है वही रासायनिक उर्वरकों एवं रसायनों के छिड़काव से तैयार फसल सेहत के लिए हानिकारक होता है । भूमि में भी रसायनों के उपयोग से उर्वरक शक्ति खत्म हो जाती है। एटीएम उल्हास शर्मा ने लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लोग क्लस्टर बना कर सामूहिक रूप में काम करे। इस से छोटे किसान भी लाभान्वित होंगे। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारियां दी और बताया कि इससे लोग लाभ उठा सकते हैं। कृषि विभाग किसने की आय बढ़ाने एवं उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठने के लिए कई योजनाएं चल रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

3 minutes ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

8 minutes ago

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago