Uncategorized

निचार खंड के छोटा कंबा में जागरूकता शिविर आयोजित

किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

जिला कार्यक्रम कार्यालय महिला एवं बाल विकास द्वारा आज जनजातीय जिला किन्नौर के निचार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत छोटा कम्बा के पंचायत घर में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस जागरूकता शिविर में वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय जिला के लोगों को विभिन्न कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम कार्यालय कर्मचारियों द्वारा ग्रामवासियों को इंद्रा गांधी सुख शिक्षा योजना व मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत बच्चों को उनकी शिक्षा के लिए मिलने वाली विभिन्न तरह की आर्थिक सहायता के बारे में जागरूक किया गया। ग्रामवासियों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना व मिशन वात्सल्य तथा पोषण अभियान के बारे भी जागरूक किया । इस अवसर पर जिला कार्यक्रम कर्मचारी अनुराज, मीरा,आरज़ू,ईश्वर भक्ति वन स्टॉप सेंटर से दीपक तथा स्थानीय पंचायत जन-प्रतिनिधियों सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

1 minute ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

47 minutes ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

52 minutes ago

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago