बिलासपुर (मंदीप राणा, संवाददाता),
बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने टोल टैक्स पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो गाड़ी (HP02B0921) से 6.60 ग्राम चिट्टा (हीरोइन) बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बोलेरो गाड़ी चंडीगढ़ से आ रही थी। जब इसे टोल टैक्स पर रोकने का इशारा किया गया तो चालक घबरा गया। शक के आधार पर जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 6.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लीलाधर (पुत्र हेतराम), निवासी गांव सावल, डाकघर बटवाड़ा, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी व संजय कुमार (पुत्र नारद राम), निवासी गांव सावल, डाकघर बटवाड़ा, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है| पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव चौधरी ने की है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…