सुरजीत नेगी/किन्नौर,
जिला किन्नौर के उपायुक्त कार्यालय सभागार में आज एक दिवसीय सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया | कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी बलवान सिंह नेगी बताया कि डिजिटल गतिविधियों में वृद्धि के साथ ही फिशिंग, डाटा चोरी, सोशल मीडिया हैकिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और बैंकिंग घोटाले जैसे साइबर अपराध भी बढ़ गए हैं। इससे निपटने के लिए नागरिकों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक रहना चाहिए और बड़े साइबर हमलों से खुद को बचाने के लिए सावधानियों का पालन करना चाहिए।सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी बलवान सिंह नेगी, व सहायक सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी चंद्रशेखर ने नागरिकों से सतर्क रहने और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने का आग्रह किया।
उन्होंने फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और अन्य खातों जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दो-कारक प्रमाणीकरण सक्षम करने की सिफारिश की। उन्होंने अज्ञात लिंक या संदिग्ध ईमेल पर क्लिक न करने की भी सलाह दी और नागरिकों को अपनी गोपनीयता सेटिंग अपडेट करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया। डिजिटल बैंकिंग और यूपीआई भुगतान सुरक्षा के लिए, ओटीपी, पिन, पासवर्ड या बैंकिंग विवरण किसी के साथ साझा नहीं करने के महत्व पर जोर दिया ,धोखाधड़ी के मामले में, नागरिकों को तुरंत इसकी रिपोर्ट www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर करनी चाहिए। या 1930 पर कॉल करके अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में बताया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनम नेगी, प्रधानाचार्य डाइट कुलदीप सिंह नेगी, विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…