Uncategorized

सीमा कन्याल की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई।

नाहन (हेमंत चौहान),

जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल ने आज जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि और जिला के अधिकारियों के मिलकर कार्य करने से विकास कार्यो के निष्पादन में तेजी आएगी तथा अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलेगा और निश्चित अवधि में कार्य भी पूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों अथवा मामलों में वित्तीय व्यय बहुत आंशिक है उनका निपटारा समय पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिषद की यह बैठकें जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण है, अधिकारियों की उपस्थिति से ही वास्तविक रूप से योजनाएं धरातल पर उतरेंगी।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा, जिला परिषद के सदस्य, विभिन्न खंड विकास अधिकारी, लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली, कृषि, बागवानी, शिक्षा आदि विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में लगभग 86 पुरानें तथा वर्तमान मदों सहित 15वां वितायोग की वर्ष 2025-26 की शैल्फ के अनुमोदन पर चर्चा की गई। इन मदों के तहत अधिकतर कार्य शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क तथा पेयजल, सुविधा आदि से सम्बन्धित रहे।

बैठक में सदस्यों द्वारा रखे गये मदों पर क्रमवार चर्चा की गई तथा अधिकांश मदों पर संबंधित विभागों द्वारा कृत कार्य पर सहमति बनी। जिला परिषद सदस्य आनंद परमार, पृथ्वीराज, ओम प्रकाश, सरवन कुमार, नीलम देवी, सुमिता देवी, पुष्पा देवी, चमेली देवी, विद्या देवी, सतीश ठाकुर, आदि सदस्यों ने भी विभिन्न विकास कार्यो पर चर्चा की और विभागों से लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। जिला विकास अधिकारी एवं सचिव जिला परिषद अभिषेक मित्तल ने बैठक का संचालन करते हुए सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि बैठक में जितने भी मामले सदस्यों द्वारा रखे गए हैं उनका समयबद्ध निपटारा किया जाए।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago