सुरजीत नेगी/ किन्नौर,
हिमाचल प्रदेश के जिला कार्यक्रम कार्यालय किन्नौर द्वारा आज जनजातीय जिला के कल्पा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पोवारी के पंचायत घर में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा उपेक्षित एवं निर्धन वर्गों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। इस अवसर पर वर्तमान राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, शगुन योजना व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पोषण अभियान के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम विभाग की मीरा,आरज़ू, व वन स्टॉप सेंटर से दीपक तथा स्थानीय पंचायत जन-प्रतिनिधियों सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…