Uncategorized

हाटी यूनिट चंडीगढ़ का हुआ पुर्नगठन

गत दिवस 9 फरवरी सांयकाल को हिमाचल भवन चंडीगढ़ में आयोजित हाटी यूनिट चंडीगढ़ की बैठक वर्तमान अध्यक्ष श्री महेंद्र चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें 43 सदस्यों ने भाग लिया। इस बैठक में हाटी यूनिट चंडीगढ़ का सर्वसम्मति से पुर्नगठन किया गया। जिसमें सुरेन्द्र ठाकुर को अध्यक्ष राजेश ठाकुर को उपाध्यक्ष, रजत चौहान को सचिव , श्रृष्टि चौहान को सहसचिव और आदित्य चौहान को कोषाध्यक्ष चुना गया ।

बैठक में हाटी मुद्दे पर हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के बारे में केंद्रीय हाटी समिति के सलाहकार और प्रवक्ता कर्नल नरेश चौहान द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा आर्थिक सहयोग के लिए भी पुर्नगठित हाटी यूनिट चडीगढ़ से रणनिति तैयार करने का सुझाव दिया गया।

इस बैठक में केंद्रीय हाटी समिति की ओर से कर्नल श्री नरेश चौहान, अतर सिंह नेगी ( कोषाध्यक्ष), रण सिंह चौहान ( कानूनी सलाहकार), फकीर चंद चौहान, रमेश देसाई, गुमान सिंह वर्मा, शिवानन्द शर्मा, योगराज चौहान, उमेश कमल , (सोलन यूनिट), हरदेव वर्मा, विकल्प ठाकुर ( राजगढ़ यूनिट), रवीन्द्र चौहान, राजन चौहान, ( संगड़ाह यूनिट), रमेश मेहता ( पझोता यूनिट) दिनेश चौहान अधिवक्ता, महेन्द्र चौहान, विरेन्द्र , सोमवीर, सुनिल ठाकुर, जतिन तोमर, मयंक शर्मा , रोहित तोमर,सतिंदर चौहान (चंडीगढ़ हाटी यूनिट) आदि सदस्यों ने भाग लिया।

चंडीगढ़ हाटी यूनिट में सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों द्वारा शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। नव नियुक्त अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र ठाकुर सहित पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया तथा हाटी मुद्दे पर केंद्रीय हाटी समिति के मार्गदर्शन में कार्य करने की वचनबद्धता दोहराई।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago