Uncategorized

आल बैंकस इलेवन के नाम रही तृतीय विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

राजगढ़ में अराजपत्रित कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित तृतीय विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता आल बैंकस इलेवन के नाम रही | फाइनल में आल बैंकस इलेवन ने नगर पंचायत व प्रेस सयुंक्त टीम को 9 विकेट से पराजित किया। समापन अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक शर्मा, अजय चौहान व विक्रम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने अराजपत्रित कर्मचारी संघ को कर्मचारी वर्ग के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी | उन्होंने कहा कि वर्ष भर कर्मचारी अलग अलग परिस्थितियों में कार्य करते है और इस तरह के आयोजन से उनका जहाँ मनोरंजन होता है वहीं फिट रहने की प्रेरणा भी मिलती है | फाईनल मुकाबला आल बैंकस इलेवन व् नगर पंचायत व प्रेस सयुंक्त टीम के मध्य खेला गया | नगर पंचायत प्रेस टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 43 रन बनाये | टीम के लिए नील कमल ने 11 , राजुकमार ने 9 व् मोहन लाल ने 8 रण बनाये | बैंक्स इलेवन के लिए शीतल ने 3 विकेट झटके | बैंक्स इलेवन ने लक्ष्य को विजय की 9 गेंद में 28 रनों की शानदार पारी के बदोलत 2 ओवर 4 गेंदों में ही प्राप्त कर लिया और ट्राफी अपने नाम की | पुरे टूर्नामेंट में आल राउंड प्रदर्शन करने वाले आल बैंकस इलेवन टीम के विजय को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया | राजेश को बेस्ट बालर व अमित को बेस्ट विकेट कीपर चुना गया। फाईनल मुकाबले में बैंक्स इलेवन के शीतल मैन आफ द मैच रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago