मुख्य समाचार

उपायुक्त किन्नौर ने बागवानी विभाग के तहत गठित जिला मिशन समिति की बैठक की अध्यक्षता की

सुरजीत नेगी/किन्नौर,
जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पीओ स्थित उपायुक्त कार्यालय सभागार में बागवानी विभाग के तहत गठित जिला मिशन समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने की। बैठक में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा की गई तथा जिला किन्नौर में आगामी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्य योजना को अनुमोदित किया गया। इस दौरान जिला किन्नौर में सेब की उच्च घनत्व बागवानी को बढ़ावा देने तथा परंपरागत सिंचाई की जगह ड्रिप इर्रिगेशन लगाने के लिए बागवानो को प्रोत्साहित करने के लिए वार्षिक कार्य योजना में बजट प्रस्तावित किया गया। इसके आलावा बागवानी में विविधता लाने के दृष्टिगत सेब के आलावा अन्य फलों जैसे अखरोट, बादाम, खुर्मानी, जापानी फल, कीवी, इत्यादि की खेती के लिए भी बजट प्रस्तावित किया गया। बैठक में उप निदेशक उद्यान डॉ बी. एस. नेगी, कृषि विज्ञान केंद्र के फल वैज्ञानिक डॉ अरुण नेगी, एस.एम.एस डॉ बलबीर चौहान, एच.डी.ओ अजीत नेगी, जिला क़ृषि अधिकारी ओ.पी बंसल, गैर- सरकारी सदस्यों सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago