Uncategorized

बाला सुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च से 12 अप्रैल तक होगा आयोजित- सुमित खिम्टा

नाहन (हेमंत चौहान),

उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर इस बार 30 मार्च से 12 अप्रैल, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। मेले के आयोजनों से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा को लेकर आज उपायुक्त सिरमौर एंव आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधायक नाहन अजय सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने कहा कि मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएंगे वहीं पर श्रद्धालुओं को पेयजल, शौचालय, परिवहन और स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि मेले के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा तथा प्रत्येक सेक्टर में डियुटी मेजीस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त किए जांएगे।
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था तथा ट्रैफिक व्यवस्था के सफल संचालन के लिए पुलिस, होमगार्ड के जवानों के अतिरिक्त निजी सुरक्षा एजेंसीयों के जवानों की भी तैनाती की जाएगी।
खिम्टा ने कहा कि मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था का संचालन इस तरह से किया जाएगा जिससे त्रिलोकपुर के स्थानीय निवासीयों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में कालाअंब से त्रिलोकपुर तक यातायात नियंत्रण, वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था, सूचना केंद्र की स्थापना, आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, मंदिर की साज-सज्जा, विद्युत आपूर्ति, परिवहन सुविधा तथा मेला क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।
उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय पर सभी आवश्यक कदम उठाने और समय पर कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए।
एसडीएम नाहन एवं संयुक्त आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर राजीव सांख्यान ने बैठक में मद क्रमवार प्रस्तुत किए तथा मेले के दौरान किए जाने वाले विभिन्न प्रबंधों की भी विस्तृत जानकारी दी।
इसके उपरांत बैठक में महामाया बाला सुंदरी जी मंदिर न्यास त्रिलोकपुर के आय-व्यय तथा न्यास द्वारा भविष्य में किए जाने वाले प्रस्तावित विकास कार्य की भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मंदिर न्यास त्रिलोकपुर के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago