Uncategorized

सुलझ गई सतौन में मिले शव की गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार

सिरमौर जिले के पुलिस थाना पुरुवाला को 28 जनवरी 2025 को सूचना मिली कि सतौन के पास मानल गाँव के निकट सड़क से नीचे एक अज्ञात गाड़ी द्वारा ढांक में एक व्यस्क व्यक्ति का शव फेंका गया है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना पुरुवाला के प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का मुआयना किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कब्जे में लिया गया और मौके से फोटोग्राफ्स भी लिए गए।

पुलिस ने घटनास्थल पर उपस्थित स्थानीय लोगों से पूछताछ की और घटनाक्रम के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद उपमंडल पुलिस अधिकारी पांवटा साहिब भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, मौके के आसपास के CCTV कैमरों की जांच भी की गई और डम्प डाटा तथा CDR हासिल किए गए। 29 जनवरी 2025 को पुलिस द्वारा CCTV फुटेज की और गहन जांच की गई। साइबर टीम नाहन द्वारा चेक किए गए फुटेज में एक सफेद मारुति कार (HR-02N 8811) आती जाती दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने इस गाड़ी और उसके चालक की तलाश में विभिन्न टीमो का गठन किया और एक टीम को यमुनानगर के लिए रवाना किया।

30 जनवरी 2025 को पुलिस टीम ने CCTV फुटेज और लोकेशन के आधार पर उपरोक्त गाड़ी को यमुनानगर से बरामद किया। गाड़ी में दो व्यक्ति पाए गए, जिन्होंने अपनी पहचान योगेश त्यागी (25), पुत्र रोहताश त्यागी, निवासी गोविंदपुरी, यमुनानगर, और विशेष कम्बोज (29), पुत्र रोशन लाल, निवासी गोविंदपुरी, यमुनानगर के रूप में बताई। दोनों ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी की रात एक व्यक्ति जिसका नाम विषंक बक्शी (27) था, उनके पास आया था। रात को उसकी मृत्यु हो गई और शव को छुपाने के लिए उन्होंने उसे सतौन के पास मानल गाँव के ढांक में फेंक दिया था।

इस कार्यवाही में पुलिस थाना पुरुवाला के प्रभारी ASI कृष्ण भंडारी, हेड कांस्टेबल रोहित (साइबर सेल नाहन), कांस्टेबल रोबिन कल्याण (साइबर सेल नाहन),कांस्टेबल अमनदीप, और कांस्टेबल संजय नगर का अहम योगदान रहा। इन सभी की मेहनत और समर्पण से इस मामले को सुलझाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पूछताछ में दोनों से और जानकारी प्राप्त की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और इस जघन्य अपराध को सुलझाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

3 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

5 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

5 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

8 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

9 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

9 hours ago