Categories: Uncategorized

रामपुर परियोजना ने दतनगर में किया स्वच्छता जागरुकता शिविर का आयोजन

सुरजीत नेगी /रामपुर बुशहर।
एसजेवीएन के सामाजिक दायित्व नीति के तहत रामपुर आरएचपीएस, बायल द्वारा ग्राम पंचायत दत्तनगर में स्वच्छता जागरूकता शिविर का आयोजन आज दिनांक 30.01.2025 को किया गया l इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश प्रदुषण नियत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कायार्लय रामपुर के कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता, लोकेश कुमार बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित रहे l उन्होंने ठोस कूड़े का उचित प्रबंध करने के भिन्न- भिन्न उपाय पर प्रकाश डालते हुए कूड़े से उत्पन्न होने वाले बीमारीयों के बारे में भी जानकारी दी l इस शिविर में ग्राम पंचायत दत्तनगर के महिला मंडल सहित स्थानीय लोगो ने बढ-चढ़ कर भाग लिया l रामपुर एचपीएस द्वारा महिलाओं को सिंगल युस प्लास्टिक का उपयोग को बंद करने हेतु मदद करने के लिए जूट बैग का आवंटन किया गया I परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने कहा कि एसजेवीएन की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राज कुमार चौधरी, निदेशक परियोजना, सुशील शर्मा तथा निदेशक कार्मिक एवं अध्यक्ष एसजेवीएन फाउंडेशन, अजय कुमार शर्मा के उचित मार्गदर्शन से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है I इस अवसर पर उप महाप्रबन्धक, सीएसआर कौशल्या नेगी, सहायक प्रबंधक, अमित कुमार, ग्राम पंचायत दत्तनगर की वार्ड सदस्या रीनादेवी, जमोत्रा देवी और सुषमा देवी भी उपस्थित रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago