Uncategorized

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत पांगी का दौरा किया

सुरजीत नेगी /किन्नौर

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने किन्नौर जिला के प्रवास के दौरान आज जिला के कल्पा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पांगी का दौरा किया तथा विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व मंत्री ने स्थानीय लोगों की जन-समस्याओं को भी सुना तथा प्राप्त हुई सभी उचित मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री ने पांगी ग्राम पंचायत में भू-स्खलन से क्षतिग्रस्त हुए सामुदायिक भवन तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को इसे शीघ्र दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने भोक्टू फॉर्म में उगाए जा रहे सेब की विभिन्न किस्मों के पौधों का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने पांगी पंचायत में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का भी दौरा किया तथा संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय जिलों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत जनजातीय जिलों के निर्धन एवं भूमिहीन लोगों को उनकी अपनी जमीन उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है तथा ऐसे सभी पात्र लाभार्थी जिनके पास अपनी भूमि नहीं हैं वह वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत अपना आवेदन वन अधिकार समिति के माध्यम से करें तथा इस अधिनियम का लाभ उठाएं। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विश्वकर्मा महिला मण्डल पांगी को किन्नौर जिला की पारम्परिक वेश-भूषा प्रदान करने का भी आश्वासन दिया।

इस दौरान जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, पांगी ग्राम पंचायत के प्रधान कलजंग नेगी, उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, तहसीलदार कल्पा अभिषेक बरवाल, उपपुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण दिनेश सेन, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत टाशी नेगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

49 minutes ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

2 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

4 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

5 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

5 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

5 hours ago