Categories: Uncategorized

एसजेवीएन फाउंडेशन के सौजन्य से एनजेएचपीएस द्वारा गॉव झाकड़ी में स्वच्छता जागरूकता कैंप का आयोजन

सुरजीत नेगी /रामपुर बुशहर

एसजेवीएन फाउंडेशन के सौजन्य से एनजेएचपीएस, झाकड़ी द्वारा राहत एवं पुनर्वास कॉलोनी, झाकड़ी में स्वच्छता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय रामपुर के कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता, लोकेश कुमार बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित रहे। उन्होंने ठोस कूड़े का उचित प्रबंध करने के भिन्न-भिन्न उपाय पर प्रकाश डाला और साथ ही कूड़े से उत्पन्न होने वाले बिमारियों के बारे में भी जानकारी दी | इस शिविर में पुनर्वास कॉलोनी, झाकड़ी की महिला मंडल सहित स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एनजेएचपीएस, द्वारा सम्पूर्ण स्वच्छता को अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु सभी उपस्थित लोगो को गीली तथा सुखी डस्ट- विन आवंटन किये गय | कार्यकारी निदेशक सह परियोजना प्रमुख, ईo मनोज कुमार, ने कहा कि एसजेवीएन की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राज कुमार चौधरी,निदेशक परियोजना, सुशील शर्मा तथा निदेशक कार्मिक एवं अध्यक्ष एसजेवीएन फाउंडेशन, अजय कुमार शर्मा के उचित मार्गदर्शन से स्वछता जागरूकता कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किये जा रहे है | इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (सीएसआर) कौशल्या नेगी, कनिष्ठ अभियंता सिविल पवन कुमार, उप प्रधान ग्राम पंचायत झाकड़ी विशाल मेहता, तथा महिला मंडल प्रधान पुष्पा देवी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago