मुख्य समाचार

एकल अभियान ग्राम संगठन द्वारा महिलाओं को किया जागरूक

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

एकल अभियान ग्राम संगठन महिला वर्ग संभाग दक्षिण हिमाचल के सौजन्य अंचल राजगढ़ में ग्राम महिला समिति का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें अंचल राजगढ़ के अंतर्गत आने वाले 11 संच केंद्रों से आई करीब 200 महिलाओं ने भाग लिया । इस बैठक में विशेष रूप से पश्चिमोत्तर महिला समिति प्रभारी प्रतिश्वरी ,संभाग दक्षिण हिमाचल महिला समिति प्रभारी बेगमां , अंचल महिला समिति प्रभारी कल्पना , अंचल महिला समिति सदस्य सरोज , अंचल मां किरण, अंचल अध्यक्ष अनिल सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । बैठक में महिलाओं को भारत और प्रदेश सरकार के सौजन्य से महिला उत्थान के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे जानकारी दी गई ।


मिडिया प्रभारी विनोद चौहान ने बताया कि महिलाओं को बैंक में बचत खाता खोलने, जैविक खेती करने , भ्र्रूण हत्या, दहेज प्रथा, बाल विवाह, बच्चों को सुसंस्कारित बनाने के साथ साथ आध्यात्मिकता के जोड़ने बारे जागरूक किया गया । उन्होने बताया कि अंचल राजगढ़ के अंतर्गत 11 संच केंद्रो के अधीन 330 एकल विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं जिनमें बच्चों को सुसंस्कारित बनाने के साथ उन्हें शिक्षित किया जा रहा है । उन्होने बताया कि गांव गांव में एकल विद्यालय खोलने का पंचमुखी उददेश्य है जिसमें सबसे प्रमुख उददेश्य बच्चों को सुसंस्कारित बनाना है ताकि वह देश व समाज के सच्चे नागरिक बन सके । इसके अतिरिक्त चार अन्य उददेश्य में प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य, ग्राम स्वाभिमान जागरण और ग्राम उत्थान है ।
सम्मेलन में खेलकूद प्रशिक्षक रीता ठाकुर, अभियान प्रमुख संजू राणा, अंचल प्रशिक्षक सपना धीमान, एवं सभी संच कार्यकर्ता रूपा ठाकुर,नौहराधार, पायल ठाकुर, बोगधार, मीरा कश्यप, शिलाबाग, पायल ठाकुर राजगढ़, रुचि चायल, अंकिता लाणचेता, संजना बडूसाहिब, प्रतिष्ठा हाब्बन, रीना देवठी मझगांव, अंजना दीदाग, अंशुल सनौरा, ंअर्जुन कार्यालय प्रमुख सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । इस मौके पर समिति द्वारा सभी कार्यकर्ताओ को, उपहार भी प्रदान किए गए।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

7 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

9 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

10 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

13 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

13 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

13 hours ago