Categories: Uncategorized

धर्मशाला में जिला स्तरीय 100 दिन की टीबी अभियान की मध्यावधि समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला (पूजा शर्मा)

स्वास्थ्य विभाग, जिला कांगड़ा द्वारा 100 दिन की टीबी अभियान की मध्यावधि समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया – बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने की। बैठक का संचालन जिला स्वास्थ्य एवं क्षय रोग उन्मूलन अधिकारी, डॉ. राजेश सूद ने किया।बैठक में जिला मेडिकल सुपरिटेंडेंट्, विश्व स्वास्थ्य संगठन टीबी कंसलटेंट्स, वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स, टी.आई.एफ.ए. प्रतिनिधि, खंड चिकित्सा अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी, एसएमओ, और जिला क्षय केंद्र धर्मशाला के कर्मचारी उपस्थित रहे।

डॉ. राजेश सूद ने बताया कि जनवरी 2025 में 415 टीबी रोगियों को निक्षय मित्रों द्वारा पोषण सहायता प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि 708 रोगियों ने नि:क्षय पोषण योजना के लिए सहमति दी है। डॉ. सूद ने अधिक से अधिक निक्षय मित्रों को जोड़ने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कांगड़ा के सचिव श्री ओ.पी. शर्मा ने 50 टीबी रोगियों को निक्षय पोषण किट वितरित की।

डॉ. गुलेरी ने बताया कि अभियान के तहत 2.6 लाख जोखिमपूर्ण आबादी चिन्हित की गई, जिनमें से 209,277 लोगों की आशा कार्यकर्ताओं द्वारा स्क्रीनिंग की गई। इनकी CyTB और एक्स-रे जांच की जाएगी। अब तक 54 नि:क्षय शिविर आयोजित किए गए हैं, और फरवरी 2025 में 52 और शिविरों के आयोजन की योजना बनाई गई है। खंड चिकित्सा अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक के दौरान प्रशंसनीय कार्य के लिए विभिन्न स्वास्थ्य खंडों और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया:

बेस्ट ब्लॉक: भवारना, डाडासीबा, और थुरल।
विशेष योगदान: डाडासीबा ब्लॉक फार्मेसी अधिकारी श्रीमती सविता और टोंग लेन संस्था धर्मशाला।
विशिष्ट कार्यक्षेत्र:
जोखिमपूर्ण आबादी की निक्षय आईडी: नूरपुर और ज्वालामुखी।
स्क्रीनिंग: फतेहपुर और ज्वालामुखी।
एक्स-रे स्क्रीनिंग: डाडासीबा और गोपालपुर।
पोषण किट वितरण: ज्वालामुखी और फतेहपुर।
जनभागीदारी के क्षेत्र में शाहपुर, नगरोटा बगवां और फतेहपुर ब्लॉक ने टीबी मुक्त भारत अभियान को जनांदोलन बनाने के लिए समुदाय के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित किया और लोगों को जागरूक करने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

डॉ. सूद ने टीबी मुक्त भारत अभियान को जनांदोलन बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा, “जनभागीदारी सुनिश्चित करना और ‘जनजन का रखे ध्यान, टीबी मुक्त भारत अभियान’ को सुदृढ़ बनाना हमारी प्राथमिकता है।” बैठक में भारत सरकार की टीम द्वारा 100 दिवसीय अभियान की फीडबैक पर चर्चा की गई और अभियान की सोशल मीडिया उपस्थिति को बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

18 minutes ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

1 hour ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

4 hours ago

धर्मपुर में खोखे से 1.20 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…

5 hours ago

परवाणू में युवक से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…

5 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 1.115 किलोग्राम चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

शिमला जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस…

6 hours ago