Uncategorized

मात्र 5 साल की उम्र में चार बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर दिया असाधारण प्रतिभा का परिचय

मनाली (रेणुका गोस्वामी)

मनाली के छोटे से बालक सक्षम ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और असाधारण उपलब्धियों से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मात्र 5 महीने की उम्र में किताबें पकड़ने से लेकर 4 राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सक्षम ने पूरी दुनिया को अपनी प्रतिभा से चौंका दिया है। इस बार सक्षम ने गूगल मैप पर रिकॉर्ड बनाया है। यंगेस्ट मैप जीनियस ऑफ इंडिया का खिताब पाया है। सक्षम  दुनिया के किसी भी देश को नक्शे पर मात्र 5 से 10 सेकंड में ढूंढ सकता हैं। उनकी इस प्रतिभा ने भूगोल के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। बच्चे आमतौर पर इस उम्र में दुनिया के कुछ ही देशों के नाम जानते हैं, लेकिन सक्षम ने इस आयु में नक्शे के जटिल स्वरूप को इतनी बारीकी से समझ लिया है कि बड़े-बड़े विद्वान भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते। सक्षम की इस प्रतिभा के आंकलन की पुष्टि जिलाधीश कुल्लू तोरुल एस रविश ने की । मनाली विंटर कार्निवल के दौरान इस होनहार बच्चे से मिलकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु ने कहा कि सक्षम ने देशभर में हिमाचल का नाम रोशन किया है। इस प्रकार के बच्चे देश का गर्व होते है। प्रदेश सरकार भी इस बच्चे को सम्मानित करेगी।

सक्षम की उपलब्धि हमें यह सिखाती है कि किसी भी उम्र में सीखने और आगे बढ़ने की कोई सीमा नहीं है। उनकी उपलब्धियाँ न केवल बच्चों के लिए, बल्कि माता-पिता और शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा हैं। सक्षम की अद्भुत प्रतिभा ने यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से बच्चे अद्वितीय ऊंचाइयाँ छू सकते हैं। सक्षम जैसे बच्चे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे देश का गर्व हैं। सक्षम की कहानी हमें यह सीखती है कि हर बच्चे के भीतर छुपी हुई प्रतिभा को पहचानना और उसे सही दिशा में प्रेरित करना कितना महत्वपूर्ण है। सक्षम का जीवन यह संदेश देता है कि मेहनत, लगन और सही समर्थन से किसी भी क्षेत्र में असंभव को संभव बनाया जा सकता है

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

19 hours ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

1 day ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

2 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

2 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

2 days ago