मुख्य समाचार

रोजगार कार्यालय में भर्ती शिविर होंगे आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),

जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज स्काई मर्चेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला में मैनेजमेंट ट्रेनी मार्केटिंग मैनेजमेंट के 17 पदों को भरने के लिए रोजगार कार्यालय के माध्यम से सिरमौर जिला में भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 3 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय सराहां, 5 फरवरी को राजगढ़ तथा 7 फरवरी, 2025 को उप रोजगार कार्यालय शिलाई में भर्ती शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के 12वीं तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी ले कर प्रातः 10 बजे निर्धारित तिथियों में उप-रोजगार कार्यालयों में पहुंच कर इस मौके का लाभ उठा सकते है। उन्होंने बताया कि eemis.nic.in पोर्टल पर इच्छुक आवेदक Online तरीके से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के Online पंजीकरण हेतु पोर्टल पर Tutorial Video भी डला हुआ है जिसको देखकर रोजगार कार्यालय में पंजीकरण Online माध्यम से स्वयं किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01702-222274 पर सम्पर्क कर सकते हैं।।

Himachal Darpan

Recent Posts

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

14 minutes ago

धर्मपुर में खोखे से 1.20 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…

31 minutes ago

परवाणू में युवक से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…

34 minutes ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 1.115 किलोग्राम चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

शिमला जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस…

1 hour ago

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता…

2 hours ago