मुख्य समाचार

नाहन : देवका पुड़ला गांव में एक अज्ञात व्यक्ति मिला

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),

आज जिला सिरमौर के नाहन विकासखंड के देवका पुड़ला गांव में एक अज्ञात व्यक्ति के मिलने की सूचना पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की | जिसकी बदौलत उक्त अज्ञात व्यक्ति का बिछड़ा परिवार मिल पाया है। यह घटना पुलिस और समाज के सामूहिक प्रयासों की प्रेरक मिसाल बनकर सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति केवल बंगाली भाषा बोलता था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस थाना नाहन की टीम ने धैर्य और समझदारी दिखाते हुए उसके बताए विवरणों के आधार पर पश्चिम बंगाल के तूफानगंज थाने से संपर्क किया। व्हाट्सप्प वीडियो कॉल के माध्यम से व्यक्ति की पहचान गाँव कूच जिला बिहार के निवासी मदन शाह के रूप में हुई है। इस पर मदन शाह के भांजे विपिन शाह ने पुष्टि की कि वह उनका मामा है, जो लंबे समय से लापता था। विपिन शाह ने बताया कि उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 15 फरवरी 2024 को तूफानगंज थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद सोमवार को उसकी बहन राधा देवी और भांजा विदेश शाह उत्तर प्रदेश के वृंदावन से नाहन पहुंचे। सिरमौर पुलिस ने न केवल मदन शाह को सुरक्षित उनके परिवार के हवाले किया, बल्कि अपने प्रयासों से धनराशि एकत्रित कर उन्हें उनके मूल निवास तक पहुंचाने की भी व्यवस्था भी की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

16 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

18 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

18 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

21 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

22 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

22 hours ago