मुख्य समाचार

पीठासीन अधिकारी सम्मेलन की समाप्ति उपरान्त, विधान सभा अध्यक्ष आज पटना से चण्डीगढ़ पहुँचे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 3 दिन के 85वें पीठासीन अधिकारी सम्मेलन की समाप्ति उपरान्त आज बिहार की राजधानी पटना से वायुमार्ग द्वारा चण्डीगढ़ पहुँचे। पठानियां दो दिनों तक निजी कार्यक्रमों की वजह से चण्डीगढ़ रूके रहेंगे तथा 25 जनवरी को सायं कुल्लू पहुँचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां कुल्लू में 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

गत दिन विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के बाद निर्धारित रमणीय एवं धार्मिक स्थलों का अन्य पीठासीन अधिकारियों के साथ दौरा किया । विधान सभा अध्यक्ष ने धार्मिक तीर्थ स्थलों बौध गया, गया जी तथा ऐतिहासिक नालंदा विश्व विद्यालय का दौरा किया। पठानियां ने श्रद्वा के सागर इन तिर्थ स्थलों में अपना शीश नवाया तथा कहा कि बौद्व तथा हिन्दू धर्म की हमारे देश में बड़ी मान्यता है। लोग इन स्थलों पर विनती कर बड़ी श्रद्वा भाव से जाते हैं तथा पुण्य कमाते हैं। पठानियां ने कहा कि हमारा देश धर्म निर्पेक्ष है यहाँ सभी धर्मों को मानने की सभी को मान्यता है । यह एकता, अखण्डता था आस्था के प्रतीक हैं।

पठानियां ने कहा कि हालांकि कुछ अतिक्रमणकारियों ने बाहर से आकर हिन्दू तथा बौद्व धर्म को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की थी लेकिन लोगों की अटूट श्रद्वा के आगे सब धराशायी हो गया और धर्म की हमेशा जीत हुई है। पठानियां ने कहा कि बिहार महात्मा बुद्व तथा महाबीर की धरती है जिसका इतिहास पौराणिक, अविस्मरणीय तथा अतुल्नीय रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने ऐतिहासिक नालंदा विश्व विद्यालय का भी दौरा किया तथा इसके गरिमापूर्ण, अलौकिक तथा दिलचस्प इतिहास की जानकारी हासिल की। पठानियां ने कहा कि भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा जिस तरह खुदाई करके इसे खोज निकाला है वह अपने आप में अविश्वसनीय तथा आगे आने वाली पीढी के लिए शिक्षाप्रद्व तथा चक्षु – उन्मीलक (आँख खोलने वाला) है।

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लेने पटना गए थे। वे भी विधान सभा अध्यक्ष के साथ वायु मार्ग द्वारा पटना ये चण्डीगढ़ लौटे है तथा उसके पश्चात देर रात तक शिमला पहुँचेंगे।  

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago