मुख्य समाचार

उपायुक्त ने किया रक्तदान शिविर का शुभारम्भ

रक्तदान से नहीं होती कोई हानि, सभी करें रक्तदान – अनुपम कश्यप 

ब्यूरो रिपोर्ट, शिमला

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। उपायुक्त ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो एक सरहानीय पहल है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति को रक्त की अत्यंत आवश्यकता रहती है और ऐसी स्थिति में ब्लड बैंक में रक्त का होना जरुरी है ताकि घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ रक्तदान शिविर के माध्यम से यह भी सन्देश प्रेषित किया जा रहा है कि रक्तदान से व्यक्ति को किसी प्रकार की हानि नहीं होती इसलिए सभी लोगों को रक्तदान करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी से रक्तदान करने की अपील भी की ताकि जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago