Uncategorized

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत छात्राओं को दिया जा रहा आत्म रक्षा का प्रशिक्षण

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन ईशाक मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला बाल विकास हि0प्र0 के अंतर्गत बाल विकास परियोजना नाहन द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत पुलिस विभाग की सहायता से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कौलांवाला भूड तथा उच्च कन्या पाठशाला ददाहू में 22 से 24 जनवरी तक किशोरियों के लिए आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में स्कूल की दसवीं से बारहवीं कक्षा की छात्राऐं आत्म रक्षा संबंधी तकनीकियों की जानकारी प्राप्त कर आत्म रक्षा हेतू आत्म निर्भर होने के लिए अग्रसर है। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय शिविर में प्रतिभागी लडकियां आत्म रक्षा हेतू विभिन्न तकनीकियों को उत्सुकतापूर्वक सीख रही है और उसका अभ्यास भी कर रही है।
उन्होंने बताया कि शिविर में सहायक उप पुलिस अधीक्षक करनेल सिंह, आरक्षी राहुल राणा व संजीव द्वारा प्रतिभागियों को आत्म रक्षा हेतू प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा विभिन्न प्रकार की तकनीक की जानकारी भी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि वृत पर्यवेक्षक वीर सिंह तथा कु0 जाहिदा बानों ने प्रतिभागियों को विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बेटी है अनमोल, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुर्नविवाह योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत किशोरियों के लिए तीन दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कालाआम्ब ने किया गया जिसके माध्यम से 48 बालिकाओं को प्रशिक्षित किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago